Header Ads

ad728
  • Breaking News

    माध्यमिक शिक्षक संघ ने धरना दिया


    बहराइच। बांसगांव संदेश । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ( (शर्मा गुट) के प्रादेशिक नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय बहराइच पर मंडलीय अध्यक्ष घनश्याम मिश्र के नेतृत्व में विशाल धरना/प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के अंत मे 17 सूत्रीय मांग-पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर-प्रदेश को प्रेषित किया गया।
                धरने को संबोधित करते हुवे मंडलीय अध्यक्ष घनश्याम मिश्र ने सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना करते हुवे शिक्षक समुदाय की समस्याओं और सरकार की मनसा का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण तथा अपने हितों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने पर बल दिया। धरने को संबोधित करते हुवे जिला उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने जीपीएफ, पेंशन से सम्बंधित समस्याओं, तदर्थ शिक्षकों के समस्याओं के तत्काल निराकरण हेतु आह्वान किया। सदस्यता हेतु अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। धरने को जिला मंत्री शशीन्द्र पाठक, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, मनोज कुमार पांडेय, बीएन सिंह, चंद्रभान वर्मा, कमलेश कुमार, अरुण प्रकाश चौधरी, अभिषेक पाठक आदि ने संबोधित किया। धरने के अंत मे लेखाधिकारी ने जिलाविद्यालय निरीक्षक की ओर से ज्ञापन प्राप्त किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संबंधित मांगों पर लेखाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेकर समस्याओं के यथाशीघ्र निराकरण और हर हाल में माह के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान का आश्वासन दिया।
          धरने में घनश्याम मिश्रा, राजेन्द्र प्रसाद, शशीन्द्र पाठक, यशवंत सिंह, बीएन सिंह, मो0 शफीक आलम, सत्यनारायण मौर्य, चंद्रभान वर्मा जाहिद नईम खां, अरुण प्रकाश चौधरी, मनोज कुमार पांडेय, कैलाश प्रसाद, रामपाल यादव, वृजनारायन तिवारी, कलीम अहमद, सतविंदर सिंह, दुर्गेश कुमार मौर्य, मो0 रिजवान, अतुल विवेक यादव, रंजीत सिंह कनौजिया, जनार्दन गुप्ता, अभिषेक कुमार पाठक, राकेश चंद्र सुधाकर, जगदीश कुमार सिंह, हेमन्त कुमार सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728