Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पर्यावरण की रक्षा करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है प्रधानाचार्य

    गोरखपुर*पर्यावरण की रक्षा हेतु वृक्षारोपण प्रत्येक का नैतिक कर्तव्य: प्रधानाचार्य।* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।पिपरौली ब्लॉक के श्यामा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खानिमपुर में आज अध्यापकों और छात्रों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणविजय सिंह ने कहाकि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए। जिससे मानव जीवन का समन्वय बना रहे।अध्यापकों द्वारा बच्चो के साथ विद्यालय परिसर में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में शशांक त्रिपाठी, नन्हे सिंह, अर्चना मौर्या, धीरेंद्र सिंह, हरीराम शर्मा, सहित सभी बच्चे उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728