Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हर घर तिरंगा की तैयारी को लेकर भाजपाईयों ने किया बैठक


    कैम्पियरगंज ब्यूरो गोरखपुर । बांसगांव संदेश । पीपीगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय आगामी कार्यक्रम  15 अगस्त को हर घर तिरंगा की तैयारी को लेकर नगर पंचायत पीपीगंज के सभागार में बैठक की । बैठक के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर विजय पथ पर अग्रसर है। जिसका प्रमाण आजमगढ़ और रामपुर के लोकसभा चुनाव के परिणाम में भाजपा की बड़ी जीत है। जहां भाजपा कभी नही जीत सकी थी उस लोकसभा में भी भाजपा की जीत बताती है भाजपा सरकार के  प्रति लोगो का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। जनता ने भाजपा सरकार के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। भारतीय जनता पार्टी 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगवाने की तैयारी कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के नि:स्वार्थ परिश्रम से ही भाजपा का विजय ध्वज धीरे धीरे देश के अधिकांश राज्यों में लहरा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता दिन रात लोगों की सेवा करते हुए पार्टी के दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं ।  जिसके कारण लगातार चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो रही है। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता जगदम्बा अग्रहरी, जिले के सह संयोजक विंद्रासन चौधरी, अनिल अग्रहरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री दिलीप पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में  प्रमुख रूप से पीपीगंज के चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल, मंडल महामंत्री अजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अमित सिंह मोनू, लालजी विश्वकर्मा, राकेश अग्रहरी, श्रीकेशमणि त्रिपाठी, कैंपियरगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश जायसवाल, जिला कार्यालय मंत्री अरविंद मौर्या, मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशिभूषण पासवान , किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश निषाद, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के नगर कार्यवाहक मुन्ना मद्धेशिया, हिंयुवा से दिलीप कन्नौजिया, चिराग अली, मंडल मंत्री संदीप जायसवाल ,शक्ति केंद्र संयोजकगण बृजेश मणि त्रिपाठी सहित सैकड़ों की  संख्या में भाजपा कार्यकर्ता  उपस्थित थे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728