Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सौहार्द्र यात्रा के दौरान डॉ. सुरेश चंद्र एवम डॉ. नीरज का हुआ भव्य स्वागत

    सौहार्द्र यात्रा के दौरान डॉ. सुरेश चंद्र एवम डॉ. नीरज का हुआ भव्य स्वागत

    जनकल्याणकारी नहीँ है सरकार की नीतियां-राजन सिंह सूर्यवंशी

    गोरखपुर।
    गोरखपुर के पादरी बाजार में सौहार्द यात्रा के दौरान भारतीय अपना समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश चन्द पाण्डेय एवम  मीडिया प्रभारी डॉ. नीरज श्रीवास्तव का भव्य स्वागत पार्टी के कार्यक्रताओं के द्वारा फूल-मालाओं से माल्यार्पण कर किया गया।
    बतौर मुख्य अतिथि भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ .सुरेश चंद्र पाण्डेय एवम कार्यक्रम  आयोजक  पार्टी के जिलाध्यक्ष चिंतामणि पाण्डेय रहे।
    अपने सम्बोधन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी ने कहा कि  सौहार्द्र यात्रा अपने आप मे एक अहम स्थान रखता है ।सौहार्द यात्रा का उद्देश्य  आने वाले चुनाव में बढ़चढ़ कर सहभागिता दर्ज कराने के लिए आम जनमानस से अपील एवम लोगो को बढ़ती हुई महंगाई और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करना है।
    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां मध्यमवर्गीय सवर्णों,किसानों,बेरोजगारों के खिलाफ है।वर्तमान सरकार हिन्दू-मुस्लिम करके जनता को और बेरोजगारों को अहम मुद्दों से भटक रही है।भारतीय अपना समाज सौहार्द यात्रा करके भारतवर्ष को भाईचारे को एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है।
    इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अवधेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार निषाद प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुरेश पाण्डेय प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ नीरज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष गोरखपुर चिंतामणि पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप सुमन, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष बस्ती अनूप तिवारी विवेक यादव, राकेश मौर्या, अभय मौर्या, सतीश यादव, राजपाल गुप्ता आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728