Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सरजू नहर पर अवर अभियंता ने किया पौधारोपण

    गोरखपुरसरयू नहर पर अवर अभियंता ने किया पौधा रोपण सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।। पौधरोपण अभियान के तहत सरयू नहर सहजनवां राजवाहा पर अवर अभियंता अमित कुमार चौरसिया, बाबूराम चौधरी और सुजीत सिंह ने पौधा रोपण किया। सरकारी मंशा के अनुरूप 5 जुलाई 2022 मंगलवार को नहर पर सैकड़ो पेड़ लगाए गए। इसमें अमरूद, सागौन,अर्जुन,नीबू,सहजन,आँवला का पौधा लगाया गया। पौधा रोपण के बाद अवर अभियंता ने बताया कि पर्याप्त पौधे होने से प्रकृति संतुलित रहती है और जहाँ पौधों से ऑक्सीजन प्राप्त होता है वही हरियाली होने से पर्याप्त बरसात भी होती है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए और उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए यह सभी की जिम्मेदारी है। इस मौके पर अजय तिवारी,टुनटुन उपाध्याय, हरिकेश प्रसाद, महात्मा, झकरी प्रसाद मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728