Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कांवरिया शिव भक्तों में महाप्रसाद वितरण कर किया गया पुष्प वर्षा से स्वागत




    गोलाबाजार गोरखपुर25 जुलाई। गोलाउपनगर के भगवान रसिक बिहारीमंदिर स्थित सरयू नदी पक्का घाट  पर कांवरिया शिवभक्तों में महाप्रसाद का विरतण कर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने शिव भक्तों के ऊपरपुष्प वर्षा कर स्वागतकिया। ।इस मौके पर बोल बम और हर हर महादेव के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।

    बताते चले कि सावन का महीना शुरू होते ही भगवान शिव शंकर का पूजा अर्चना और जल अर्पण करने कार्यक्रम शुरू हो जाता है कांवरिया जत्था द्वारा कावरों में जल भरकर क्षेत्र के शिवालयों और देवालयों  पर बोलबम नारों के साथ पहुंचकर जल अर्पित किया जाता है।सावन के दुसरे  सोमवार के दिन गोला उपनगर के किनारे स्थित पतित पावनी मां सरयू के तट पर रविवार की देर रात से ही कांवरियों के समूह द्वारा जल भरने का कार्य आरम्भ हुआ और जल भरकर श्रद्धालुओं का जनसैलाब क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिरों पर पहुंचकर हर हर महादेव और बोल बम के नारों के बीच जलाभिषेक किया गया।।सरी तट पर आने वाले कावरियों कास्वागत पुष्प बर्षा कर करने के पश्चात भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने कहा कि भगवान शिव शंकर माँ पार्वती मां सरयू सहित सभी देवी देवता गण  लोगों की रक्षा और सुख शांति  प्रदान करें।

    इस अवसर पर संजय मद्धेशिया वीरेंद्र मालाकार अक्षैबर  जायसवाल बबलू सोनकर विशाल सैनी ऋषिकेश साहनी अर्जुन सोनकर सदन कन्नौजिया अनिल राम तेरस इमरान अंसारी रिंकू चौधरी अमरनाथ निषाद प्रदीप प्रजापति सहित अधिक संख्या में शिव भक्त शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728