Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    द्रौपदी मुर्मू  के राष्ट्रपति चुने जाने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।प्रथम आदिवासी महिला द्रोपति मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर गगहा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और ब्लाक प्रमुख गगहा शिवाजी चंद् और जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष चंद् कौशिक ने करवल मझगांवा में गाजे-बाजे के साथ नारा लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय का जश्न मनाया गगहा ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद ने कहा कि यह हमारे देश की खूबसूरती है की अनुसूचितजन जाति जाति की महिला आज हमारे देश कि राष्ट्रपति चुनी गई है भारतीय जनता पार्टी हमेशा देश के अंतिम पायदान पर खड़े उस व्यक्ति के बारे में सोचती है इसके बारे में आज तक की सरकारों ने कभी ध्यान भी नहीं दिया। जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष चंद्र कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनाकर देश को ही नहीं अपितु विश्व को यह संदेश दिया कि भारत में किसी भी वर्ग के लोग सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। इस अवसर पर गगहा मंडल अध्यक्ष संतोष चंद उपाध्यक्ष राकेश सिंह,  अजीत वर्मा,  प्रदीप शाही,  अभिमन्यु सिंह,  जनार्दन मौर्य संदीप मौर्य, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील शाही, कुलदीप शाही, संत कुमार शाही, विवेक सिंह, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728