Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मनमुटाव दूर कर पति-पत्नी के संबंधों को ठीक किया गया

    *मनमुटाव दूर कर पति-पत्नी के संबंधों को ठीक किया गया*

    आज प्रार्थीनी  किरन गुप्ता पुत्री स्व. कपीलदेव गुप्ता के प्रार्थना पत्र 19.6.2022 पर प्रतिवादी  दीपक गुप्ता पुत्र राम प्रसाद की लगातार काउंसलिंग  23.6.2022, 25.6.2022 29.6.2022,और आज 3.7.2022को की गई और इनको लगातार काउंसलिंग कर समझाया गया की दीपक अपनी पत्नी किरन से झगड़ा न करें गाली गलोज न करें ताकि दोनों अच्छे से जीवन जी सकें और परिवार को आगे बढ़ा कर सभी एक जुट रहे । दोनों को चार छोटे छोटे बच्चे भी हैं।जिनकी जिम्मेदारी है पढ़ाना लिखाना और उनको आगे बढ़ाना है।अब आज के बाद   छोटी- छोटी बात पर दोनों के बीच मनमुटाव नहीं करेंगे दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं।  अब नहीं लगाएंगे। इस  संदर्भ में  दोनों  पक्षों में  परिवार परामर्श केंद्र में आमने-सामने बैठाकर सामाजिक, हिंदू विवाह की विशेषता और   वैवाहिक जीवन  है और दोनों की  काउंसलिंग की गई ।और विदाई की जा रही है।दोनों ही पक्ष काउंसलिंग के बाद अपना वैवाहिक जीवन आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ सहमत हुए इसका परिणाम सुखद निकला, और काउंसलिंग टीम ने इस मामले को निस्तारित करते हुए मामले की रिपोर्ट लगाते हुए दोनों पक्षों में सहमति हो जाने पर राजी खुशी से आगे समाज व परिवार में रहने के लिए विदाई  संपन्न की गई। इस काउंसलिंग में इस मामले को सुलझाने में काउंसलर प्रिया कुमारी, वशिष्ठ राय,  स्मिता शर्मा ,योगेन्द्र गौड़  प्रभारी भूपेंद्र मिश्रा, मुख्य आरक्षी  , मिथीलेश राय , कौशल्या चौहान,  तथा आरक्षी रेनू उपाध्याय एवं  करिश्मा गुप्ता रंजू मिश्रा  आरक्षी अनीता पांडे ने अथक प्रयास किया। *परिवार परामर्श केंद्र* गोरखपुर इस दंपत्ति के सुखद जीवन की कामना करता है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728