Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वर्तमान ठीक कर लें भविष्य अपने आप सुधर जायेगा- आचार्य विनोद




    गोलाबाजार गोरखपुर 25 जुलाई।


    अतित की अच्छाइयां और बुराइयां वर्तमान जीवन में बार - बार स्मृति के विषय बनकर हंसाती और रुलाती है, वर्तमान को यदि ठीक कर लिया जाय तो भविष्य के सुखमय होने की संभावना बढ़ जाती है।कुशल व्यवहार जीवन का आइना है आप जितना अधिक इस्तेमाल करेंगे आप की चमक उतनी ही बढ़ती जायेगी।

    उक्त बातें गोला विकास खंड के देवकली(कुड़वाआम) में स्थित पृथ्वीनाथ शिवमन्दिर परिसर में चल रही रामकथा श्रवण मास के शनिवार को सातवे दिन अयोध्या से पधारे मानस मर्मज्ञ आचार्य विनोद जी महाराज ने व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कही।

    आगे उन्होंने कथा का विस्तार करते हुए कहा कि भगवान मनुष्य के रूप में अवतार इसी लिए लेते है कि सांसारिक जीवों को मानवता की शिक्षा दे सकें।अगर मनुष्य भगवान राम के आदर्शो का अंश मात्र भी अपने जीवन में उतार ले तो उसका जीवन धन्य हो जायेगा।

    इसके पूर्व कथा का शुभारंभ ई. रमाशंकर दुबे ने व्यास पीठ की आरती करके की।

    अंत में आयोजक  श्याम मुरारी यादव ने सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  भगवान दास दुबे, ब्रहमानंद दुबे, वकील यादव, छोटे लाल यादव, कृष्ण गोपाल दुबे, शिवचन्द यादव, श्याम देव यादव,  धरणीधर दुबे, दया शंकर दुबे, शशीधर दुबे, अशोक मिश्र, रमेश दुबे, प्रभाकर दुबे, राकेश दुबे, घनश्याम दुबे,  हरिओम दुबे, रविन्द्र तिवारी, दिनेश यादव , शिव शंकर प्रजापति, प्रेम सिंह, भागीरथी यादव, झिनकू यादव, रोहित मिश्र, अनिल यादव, कोमल दुबे, विक्रम यादव,  अमित दुबे, प्रमोद सिंह आदि श्रद्धालु उपस्थिति रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728