Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पिपरौली मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जाहिर की खुशी

    गोरखपुरपिपरौली मंडल के भाजपा पदाधिकारियों ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर जाहिर की खुशी सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।भाजपा मंडल पिपरौली के पदाधिकारीओ ने आदिवासी जनजाति महिला को भारत गणराज्य का राष्ट्रपति चुने जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी । भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने का श्रेय भाजपा शीर्ष नेतृत्व को देते हुए चुनाव परिणाम को ऐतिहसिक बताया। विधायक प्रदीप शुक्ला ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एन डी ए के नेतृत्व में आदिवासी जनजाति की महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने से जहां एक ओर बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का सपना पूरा हुआ है वहीं दूसरी ओर विश्वपटल पर भारत का गौरव बढा है। ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया । इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मराज गौड़,विनोद निगम,छोटेलाल मौर्या,सुनील निगम,ज्वाला निगम,डाक्टर रामकुमार निरंकारी,संजय सिंह,बलवंत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728