Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सड़क मार्ग काट देने से आवागमन करने वालो को हो रही कठिनाई



    गोलाबाजार गोरखपुर 30 जुलाई।

    गोला क्षेत्र के गोला कौड़ीराम मार्ग पर मिश्रौली से गोपालपुर को जानेवाली सम्पर्क मार्ग को चुड़िहट्टा से आगे कुछ लोगों द्वारा सड़क को काट देने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे स्थानीय लोगों में भारी असन्तोष ब्याप्त है ।क्षेत्र के लोगो ने शासन प्रशासन से शीघ्र   बनवाने की मांग की है।


       प्राप्त बिबरण के अनुसार यह सम्पर्क मार्ग गोला कौड़ीराम रोड़ स्थिति मिश्रौली से गोपलापुर, धनराजपुर, अहिरौली,चुड़िहट्टा और देवारीबारी भैसही होते हुए राम-जानकी मार्ग गोपालपुर को जोड़ती है। मिश्रौली से चुड़िहट्टा तक यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पिच बनी हुई है। लेकिन चुड़िहट्टा से सरयु नहर तक खड़ंजा मार्ग बना है। यह मार्ग काफी ब्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग से करीब दर्जनो  गांव के महिला और पुरुष गोपालपुर चौराहे पर बाजार करने और दवा, बैंक आदि कार्यों से आते जाते रहतेहैं। इतना ही नहीं। यह मार्ग उरुवा और सिकरीगंज जानेवाले लोगों की दुरी भी कम करता है। जिसके कारण बाहरी लोग भी इस मार्ग सेआते जाते हैं। सड़क कट जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


    देवारीबारी भैसही के रत्नेश राय का कहना है कि लगभग दो दशक पुर्व स्व महाबीर प्रसाद द्वारा यह मार्ग खड़ंजा कराया गया था। उसके बाद इसका मरम्मत तक नही हुआ रोड में ह्युम पाईप डालने के लिए रक्खी गयी है। लेकिन आज तक नहीं डाली गई। जिससे स्थिति यह है कि कुछ मनबढ़ लोगों द्वारा रास्ता काट कर अबरुद्ध कर दिया गया है। इस रास्ते पैदल तो किसी तरह निकला जा सकता है। लेकिन बाइक या अन्य वाहन इस रास्ते नही निकल सकता है। इसी गांव के उपेन्द्र नाथ राय (फौजी) का कहना  हैं कि यह मार्ग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के उदासीनता का शिकार बना हुआ हैं। जिसके कारण यह सम्पर्क मार्ग सांसद निधि या विधायक निधि सेआज तक पिच नही कराया गया। 


     क्षेत्र के स्थानीय लोग मुन्नन राय, संजय यादव, रोशन पांडेय,राजेंद्र पांडेय अरविंद राय कन्हैया, जयनरान दुबे, धर्मेंद्र राय, सूरज, चंदन,मोहम्द आलम, इंसान अली आदि लोगों ने शासन व प्रशासन से इस सम्पर्क मार्ग को  तत्काल प्रभाव से  सड़क में  पुलिया के साथ  पीच  कराने की मांग की है। जिससे इस मार्ग से गुजरे वाले राहगीरों की कठिनाई दूर हो सके।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728