Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ गोपुरम निर्माण हेतु भूमिपूजन



    गोलाबाजार गोरखपुर 30 जुलाई।

    गोला ब्लाक के मदरिया गांव में स्थित सिद्धपीठ मदरिया मंदिर परिसर में गोपुरम निर्माण के लिए विधिविधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

        प्राप्त बिबरण के अनुसार    गोला तहसील  क्षेत्र के रजौली गांव निवासी व प्रसिद्ध चिकित्सक डा. मनीष नायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से स्व. चंद्रभूषण नायक स्मृति गोपुरम के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया। आचार्य ईश्वर पांडेय व उनके साथी आचार्यो ने गोपुरम के निर्माण का संकल्प दिलाया। मंदिर के महंत रामजीदास ने कहा कि वैष्णव संप्रदाय के प्रसिद्ध पीठ में गोपुरम की कमी थी। जिसके पूरा होने पर अपार प्रसन्नता का हो रही है। मंदिर के उत्तराधिकारी श्रीशदास दास, ब्लाक प्रमुख रामाआशीष राय, सत्यप्रकाश यादव, प्रसिद्ध नारायण दुबे, डा. अनूप तिवारी, देवप्रकाश शुक्ल, हरेकृष्ण दुबे, नागेंद्र नायक, विजय नायक, रवींद्र नायक, अनिल मिश्र, रमेश दुबे, अश्वनी सिंह, पप्पू दुबे, दिलीप मिश्र, प्रभाकर दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728