Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया युवा उत्सव का शुभारम्भ




    बहराइच । बाँसगांव संदेश (बीएन सिंह )। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला अन्तर्गत युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में बुधवार को महिला महाविद्यालय बहराइच के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित ‘‘युवा उत्सव‘‘ कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चात कलाकारो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह व प्रभारी डीओ पी.आर.डी. राजन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
    महिला महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में ‘‘युवा उत्सव’’ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में लोकनृत्य (फोक डांस), लोकगीत (फोक-सांग), एकांकी (वन एक्ट-प्ले), क्लासिकल वोकल (हिन्दुस्तानी), कनार्टक वोकल, सितार वादन, बाँसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य, कुचिपुड़ी नृत्य व एक्सटेम्पोर (एलोक्यूशन) आदि विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया। ‘‘युवा उत्सव’’ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में हारमोनियम लाइट में आदेश, क्लासिकल वोकल (हिन्दुस्तानी) में अंकित वाल्मीकि, एकांकी में आदित्य एण्ड ग्रुप, बांसुरी वादन में आदित्य त्रिपाठी व कत्थक में गरिमा एवं अन्नपूर्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जसवीर सिंह, श्रद्वा पाण्डेय एवं शिवम कुमार द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया।
    कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। विजेता कलाकरों को जिला विकास अधिकारी व प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी देवेश शुक्ला व शैलेश मिश्रा, विनम्र शुक्ला, अजय गुप्ता, अखिलेश चौधरी, पारस नाथ शर्मा पटल सहायक एवं शिखर खरे कम्पूटर आपरेटर तथा ब्लाक कमाण्डर आदि द्वारा सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728