पुलिस लाइन से निकला महिला आरक्षी तिरंगा यात्रा
*पुलिस लाइन से निकला महिला आरक्षी तिरंगा यात्रा*
गोरखपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में पुलिस लाइन से पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी व पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु प्रभा सिंह क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा प्रशाली गंगवार के नेतृत्व में महिला आरक्षी का तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें महिला आरक्षी व पुरुष आरक्षी सम्मिलित होकर गगनभेदी नारों के साथ स्वतंत्रता दिलाने वाले उन वीर सपूतों को याद करते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए हर घर तिरंगा लगाने के लिए आम जनमानस को प्रेरित करने का कार्य किया शहर के अधिकतर हिस्सों में हर घरों पर तिरंगा दिखाई दे रहा है लग रहा है कि आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था उन विदेशी ताकतों के मकड़जाल से तिरंगा यात्रा लेकर चल रही महिला आरक्षी में जो खुशी की लहर चेहरे पर दिखाई दे रही थी वह देखने लायक थी इसी तरह देश के हर महिला पुरुष बच्चे बूढ़े सबके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे और हर घर तिरंगा लगाएं स्वतंत्र के 75 वीं वर्षगांठ पर खुशियां मनाएं।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...