Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हर घर में तिरंगा लगाने के लिए गांवो में लग रही है चौपाल

    गोरखपुरहर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए गावों में लग रही चौपाल। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव हन्देश ।सहजनवा तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरैला गांव आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए गावों में चौपाल लगाकर लोगो को प्रेरित किया है। रहा है।खरैला गांव पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय और ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव ने लोगो को आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के बारे में चर्चा की। शीतल पाण्डेय ने बलिदानियों के इतिहास को बताया। ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव ने कहा कि आजादी के महोत्सव के अंतर्गत पूरे देश में हर घर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए पार्टी के सभी लोग इस काम में लग जाएं ताकि इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया जा सके। आयोजक डाक्टर कल्पनाथ सिंह ने सभी ग्रामीणों को झंडा मुहैया कराया। कार्यक्रम में भईयाराम सिंह,रामरक्षा यादव,अखिलेश सिंह,सुभाष सिंह,रामेश्वर सिंह,कैलाश सिंह,हदीश,चंद्रकुमार सिंह,सत्यप्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728