Header Ads

ad728
  • Breaking News

    जल के बिना जीवन संभव नहीं- जिला अध्यक्ष

    गोरखपुरजल के बिना जीवन संभव नही-जिलाध्यक्ष सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।-भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है.जल हमारे जीवन का एक अनिवार्यतम महत्वपूर्ण तत्व है, जिसके बिना हम इस धरती पर रहने की कल्पना तक नही कर सकते।पृथ्वी पर रहने वाले सभी जीव जंतु, पेड़ पौधें और प्रकृति से जुड़ी विभिन्न तत्वों का जल एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जल के बिना इस धरती पर जीवन काट पाना असंभव है। जल प्रकृति/भगवान के द्वारा दिये गये जीवन का आधार है। ऐसे में जल संरक्षण बेहद ही गंभीर विषय है हम सभी को जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमे वर्षा के जलों को भी संरक्षित करना चाहिए। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बिपिन सिंह ने गोष्टी में उपस्थित लोगों संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है.जल के बिना जीवन संभव नही है.इसलिए हम सबको जल का संचय करना अत्यंत आवश्यक है.जिसके लिए हर जगह कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किये जा रहे है.लेकिन यह तभी सम्भव है।जब हम सब लोग यह प्रण ले कि जल को बर्बाद नही करेंगे।क्योंकि जल का एक बुद का मेरे जीवन मे बहुत महत्व है.। इस दौरान मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद ,ब्लाक प्रमुख शशि प्रताप सिंह ,मनोज सिंह ,रविंद्र तिवारी ,राघवेंद्र प्रताप ,कार्यक्रम संचालक रंगनाथ पांडे, जल जीवन संरक्षण सलाहकार धर्मेंद्र कुमार, श्याम बिहारी त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह, विश्वजीत सिंह ,राजू पांडे ,सत्यव्रत त्रिपाठी ,राम जनक मौर्य, रुचिका विजय मिश्रा समेत सभी लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728