Header Ads

ad728
  • Breaking News

    विज्ञान क्विज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढरसी की करीना अव्वल

    विज्ञान क्विज में छात्राओं ने मारी बाजी

    गगहा गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ब्लाक संसाधन केंद्र गगहा सभागार में विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढरसी की करीना निषाद अव्वल रही। गगहा ब्लाक के उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सफल दस छात्र छात्राओं को बीईओ मिनहाज़ आलम ने प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। शेष सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। क्विज में पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढरसी की करीना निषाद प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय देवकली के सूर्यांश पाण्डेय द्वितीय और कम्पोजिट सेमरी की गौरी तृतीय स्थान पर रही। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगहा की काजल प्रजापति ने चौथा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलकुर की सलोनी ने पांचवां स्थान हासिल किया। 
              राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज़ प्रतियोगिता में सफल गगहा के उपरोक्त पाँचों बच्चे अब जनपद स्तरीय विज्ञान माडल निर्माण प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। शासन द्वारा प्रति बच्चे के हिसाब से प्राप्त 800 रूपए की धनराशि व विज्ञान किट को बीईओ गगहा ने पाँचों छात्रों को प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. सुमन्त सिंह ने किया। इस दौरान एआरपी विज्ञान गौरव श्रीवास्तव, एआरपी गणित सन्दीप कुमार नायक, एआरपी हिन्दी राम सनेही, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक प्रवीण कुमार मिश्र सहित उच्च प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728