Header Ads

ad728
  • Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी के संपूर्ण जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन



    गोलाबाजार गोरखपुर17। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के जन्म दिन सेवा पखवाड़ा  के रूप में उनके संपूर्ण जीवन पर आधारित और बचपन से लेकर अब तक किए गए राजनैतिक सांस्कृतिक सामाजिक कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन नगर पंचायत गोला के पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित भाजपा कैंप कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह व जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम द्वारा फीता काटकर किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन चिल्लूपार विधानसभा के विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया। मोदी के संपूर्ण जीवन पर आधारित प्रदर्शनी में उपनगर गोला उपनगर के भा ज पा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाईयां खिलाकरधूमधाम के साथ  जन्मदिन मनाया। और  जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामना किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह व जिला प्रभारी श्री गौतम ने कहा कि हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को विकास के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर पहुंचाया सभी को गर्व है जो हम सभी को ऐसा प्रधानमंत्री मिलना  सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में चिल्लूपार के विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश आगे बढ़ता जा रहा है और हम सभी को यह गर्व होना चाहिए कि हमारे देश की प्रधानमंत्री ने विभिन्न प्रकार की विकास योजनाओं को जनता के बीच पहुंचा रहे हैं जिसका लाभ सभी पात्रों को मिल रहा है।इस अवसर पर  जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ल जिला मंत्री स्वतंत्र सिंह नित्यानंद मिश्रा   मार्कण्डेय उमर उदय शंकर गुप्ता इंद्र बहादुर वर्मा अशोक कुमार वर्मा विरेन्द्र मालाकार विनोद तिवारी रतन प्रकाश दुबे  देवेश निषाद संतोष तिवारी राज कपूर सिंह सुदर्शन कसौधन मुराली प्रसाद प्रशांत शाही  इमरान अंसारी संजय मद्धेशिया रणजीत त्रिपाठी डाॅ राजेश जायसवाल अनिल कैलाश पासवान नीलेश दुबे अक्षैबर जायसवाल रिंकू चौधरी  किशन अर्जुन सोनकर सदानंद मझवार अर्जुन सिंह प्रवीण दुबे सहित अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728