Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एन.सी.सी. जूनियर व् सीनियर डिविजन के नवीन कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया हुई संपन्न



     गोला ! बांसगांव संदेश!
    थाना क्षेत्र के अभ्युदय पब्लिक स्कूल राजगढ़ पर सोमवार को पूर्व सुचना के आधार पर एन.सी. सी. जूनियर व् सीनियर डिविजन के नवीन कैडेट्स की भर्ती प्रक्रिया एन.सी.सी. कमान अधिकारी कर्नल ए के दीक्षित (YSM) युद्ध सेवा मंडल के नेतृत्व में सूबेदार दान बहादुर खांचा व् यूपी 45 बटालियन से आये हुए कुशल प्रशिक्षकों द्वारा भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न करायी गयी I एन.सी.सी. जूनियर डिविजन के लिए आये हुए 58 छात्र / छात्राओं में से 50 का  तथा सीनियर डिविजन में आये हुए कुल 61  छात्र / छात्राओं में से 54 का चयन शारीरिक व् लिखित परीक्षा के आधार पर की गयी I इस अवसर पर एन.सी.सी. भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए समस्त  छात्र / छात्राओं को उत्साहित कर अपने संबोधन में  सूबेदार दान बहादुर खांचा ने बताया कि एन.सी.सी. छात्रों को न केवल शास्त्र व् शास्त्र कि शिक्षा देती है अपितु असैन्य जीवन में भी उच्च आदर्श एवं उत्तरदायी गुणों की पृष्ठभूमि भी तैयार करती है I  इस भर्ती प्रक्रिया को  सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए आये हुए समस्त छात्र / छात्राओं का विद्यालय परिसर में मुख्य गेट पर सेनेटाइजर कर सर्वप्रथम उनका तापमान व् आक्सीजन लेबल जांचने के बाद ही भर्ती में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया I इस अवसर पर नायब हवालदा र दुर्गा बहादुर केसी , हवालदार टिक्का थापा,मित्र बहादुर थापा , वरिष्ठ सहायक संजय कुमार प्रजापति विद्यालय के प्रबंधक डा. शिवेंद्र त्रिपाठी ,निदेशक  संजय पाण्डेय , प्रधानाचार्य पी. के. जायसवाल पी.एल.मौर्य अनिल कुमार (केयर टेकर) शिवराम कुमार (केयर टेकर)  अजय कुमार जायसवाल , आर.के.पाण्डेय,पन्नालाल,सुनील,  सहित समस्त अध्यापक व् शिक्षनेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे I

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728