Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : राजेश सिंह राजन






     भाजपा नेताओं ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 

     कौड़ीराम गोरखपुर। बांसगांव सन्देश। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रखर विचारक ईमानदार व सत्य निष्ठावान एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन ने हनुमत कृपा भवन हरैया कोठी हरैया में उनकी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंडित जी के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है एवं उनके बताए हुए मार्ग पर चल रही है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिए गए मार्गदर्शन पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वही एक अन्य कार्यक्रम में ऊंचेर बूथ पर भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को सुना। उक्त कार्यक्रम में हेमंत मिश्रा प्रभु बाबा संपूर्णानंद त्रिपाठी डब्बू राय डॉक्टर बृजेश राय उपेंद्र तिवारी सात्विक प्रताप सिंह निखिल प्रताप सिंह प्रियम मिश्रा अशोक यादव फूलचंद यादव एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728