Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अटेवा पेंशन बचाओ मंच पर ब्लॉक इकाई पनियरा का गठन सम्पन्न, पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई के लिए तैयार

    *अटेवा पेंशन बचाओ मंच पर ब्लॉक इकाई पनियरा का गठन सम्पन्न, पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई के लिए तैयार*

    उत्तर प्रदेश। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ब्लॉक इकाई पनियरा की बैठक कृष्णा महिला कॉलेज बड़वार के प्रांगण में जिला अध्यक्ष टी.पी. सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में अभिषेक गुप्ता मंडल मंत्री व अतिथि के रूप में प्रदुमन सिंह जिला अध्यक्ष सफाई कर्मचारी संघ रहे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश पांडे (उपाध्यक्ष), शिव प्रताप सिंह जिला कोषाध्यक्ष, राघवेंद्र कुमार गुप्त भी बैठक में उपस्थित रहे बैठक में अटेवा के जिलामंत्री प्रदुमन सिंह ने कहा कि अटेवा जब तक पेंशन नहीं मिलता तब तक खड़ा रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेश पांडे व उपाध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा कि 2024 के पहले ही सरकार को झुका देंगे और पेंशन देने पर मजबूर कर देंगे। जिला महामंत्री शिव शरण सिंह व जिला कोषाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार गुप्त संयुक्त रूप से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग सदस्यता लेकर अटेवा को मजबूत करें। बैठक में जिला अध्यक्ष टीपी सिंह ने ब्लॉक इकाई पनियरा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए राजेश्वर प्रजापति संरक्षक, रामेश्वर मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष व मो० अयूब अंसारी को ब्लॉक मंत्री मनोनीत करते हुए धर्मेन्द्र पाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुभाषचंद्र वर्मा उपाध्यक्ष, डॉ फूलचन्द यादव उपाध्यक्ष, श्रीकान्त रॉय उपाध्यक्ष, पवन कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार संगठन मन्त्री, संजीव कुमार संगठन मंत्री, रामानन्द वर्मा संगठन मंत्री, राजमोहन यादव संगठन मंत्री (सफाई कर्मचारी) ,अरविन्द कुमार पाण्डेय प्रवक्ता,शाह आलम प्रचार मंत्री (स्वास्थ्य विभाग), सुभानल्लाह मीडिया प्रभारी नामित करते हुए घोषणा की गई। कार्यक्रम में नागेन्द्र चौहान जिला संगठन मंत्री,रघुबर कुमार,अरुन कुमार,दिनेश सिंह,अजय कुमार द्विवेदी, हरीश शाही नीरज राय,राजेश यादव सुनील मिश्रा,गिरधारी,वशीम,रवि कुमार,विनोद कुमार वर्मा,अवधेश कुमार,गोवर्धन, राममिलन,संजय मौर्य,रितेश केशरवानी,अलीमुल्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728