जल ही जीवन है , आयोजन हुआ गोष्ठी
गोरखपुरजल ही जीवन है गोष्ठी का हुआ आयोजन
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। पिपरौली ब्लाक मुख्यालय पर जल ही जीवन है गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में जल संरक्षण के बारे में विशेष रूप से चर्चा हुई किस तरह से जल का संरक्षण किया जाए जिससे जल का अभाव न रहे। जल प्रकृति के द्वारा दी हुई एक ऐसी शक्ति है जिसके अभाव में जीव-जंतु पेड़-पौधे जीवित नहीं रह सकते हैं इसलिए इसलिए इसका संरक्षण करना अति आवश्यक है इसके बारे में मुख्य अतिथि और ब्लॉक प्रमुख दिलीप कुमार यादव ने चर्चाएं की।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री बह्मानंन्द शुक्ला जी विशिष्ट अथिति ब्लाक प्रमुख दिलीप कुमार यादव जी, विकास खण्ड अधिकारी अभिषांक निगम जी, सहायाक खण्ड अधिकारी अरविंद सिंह जी मण्डल अध्यक्ष धर्मराज गोंड जी जिला पंचायत सदस्य रामबुझारत पासवान जी, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा विनय सिंह जी, मनोज जयसवाल जी महामंत्री रवि सिंह जी, सुनील निगम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं समस्त ग्राम प्रधान वि.डी.सी गण मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...