Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का जनपदीय चुनाव संपन्न




    बहराइच। बाँसगांव संदेश, बीएन सिंह। बहराइच जिले के माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को ठाकुर हुकुम सिंह इंटर कॉलेज कैसरगंज में भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश उपाध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह के पर्यवेक्षण में चुनाव अधिकारी, नीरज पांडे, प्रदेश संगठन मंत्री व बाराबंकी जिलाध्यक्ष द्वारा संपादित की गई।  जिसमें दिनेश कुमार- संरक्षक, कुमार मंजुलम मिश्रा-जिलाध्यक्ष, विद्या प्रकाश श्रीवास्तव-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष शुक्ला व सुशील कुमार-उपाध्यक्ष, अशोक कुमार पाठक-कोषाध्यक्ष; पेशकार यादव-जिलामंत्री, बृजेश कुमार वर्मा, रविन्द्र कुमार और अरमान- उपमंत्री, दिनेश कुमार-संयुक्त मंत्री, केशव राम यादव व  कृष्णदेव-संगठन मंत्री, शिवशंकर-प्रचार मंत्री तथा रामअचल यादव- जिलाकार्य कारणी सदस्य चुने गये। जिलामंत्री के अतिरिक्त सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ जबकि जिलामंत्री पद पर हुवे चुनाव में प्रत्याशी किशन शर्मा को 18 मत और प्रत्याशी पेशकार यादव को 33 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जिला मंत्री पद पर पेशकार यादव निर्वाचित घोषित किये गए।
       इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष; अजय कुमार शर्मा,
    प्रदेश कोषाध्यक्ष-अनूप कुमार द्वेदी, प्रदेश प्रचार मंत्री- जगत नारायण सिंह सहित भारी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728