Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी खाद्यान्न सामग्री




    गोला गोरखपुर    बांसगांव संदेश                          बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे पीड़ितों के लिए समाजसेवियों ने आगे बढ़कर किया सहयोग। उसी क्रम में नगर पंचायत गोला में समाहित गोपालपुर गाँव के समाजसेवी राम अचल तिवारी ने अपने परिवार के सहयोग से एक सार्थक प्रयास करते हुए पीड़ितों में राहत सामग्री का किया वितरण। बाढ़ से प्रभावित बिसरा  कोहना अर्जुनपुरा परनई आदि गांव में पहुंच कर पीड़ितों का हाल जाना और राहत सामग्री वितरण करने के पश्चात कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने तरफ से हर संभव मदद कर रही हैं और हम लोगों का भी प्रयास है कि जो भी संभव मदद हो आप लोगों के पास पहुंचाएं।इस अवसर पर सहयोग के रूप में  मनोज तिवारी पवन तिवारी प्रवीण सिंह लक्ष्मी नारायण तिवारी सुशील तिवारी सहित अधिक संख्या में लोग शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728