Header Ads

ad728
  • Breaking News

    एस डी एम गोला ने गोला सभागार में दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ


    गोला गोरखपुर !

    बांसगांव संदेश! 

    गोला तहसील सभागार मे सोमवार को उपजिलाधिकारी गोला रोहित कुमार मौर्य ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जयंतीअवसर पर   अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस का  शपथ दिलाया। सभागार में  सरदार बल्लभ भाई पटेलके चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यर्पण किया गया। एस डी एम गोला ने  अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाते हुए कहा कि   मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।
    आगे उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर को 1875 को गुजरात में हुआ था। इन्हें साल 1991 में उनके मरने के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
    भारत में हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में  मनाया जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल एक लोकप्रिय नेता थे। भारत में जिन्हें भारत के एकीकरण कर्ता के रूप में भी जाना जाता है सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत के 565 रियासतों (राज्यों) को एक करने के लिए जाना जाता हैं। भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए हर साल 31 अक्टूबर को मनाया जाता है।  राष्ट्रीय एकता दिवस पहली बार सरदार वल्लभभाई पटेल की 139 वी जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2014 को मनाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए घोषित किया। तभी से हर वर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सभी कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी मनाते हैं।
    इस अवसर पर गोला तहसील के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728