Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सिंगल यूज प्लास्टिक का किया गया बहिष्कार



    गोला गोरखपुर बांसगांव संदेश
    गोला क्षेत्र स्थित बंशीचन्द पी जी कॉलेज चिलवा पर गुरुवार को  राष्ट्रीय सेवा योजना  इकाई के तत्वाधान में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत महाविद्यालय में  सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार किया गया।
    रा  से यो के बरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा आलोक सिंह ने  स्वयं सेवकों/स्वयं सेविकाओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के बिरोध में शपथ दिलाया। कार्यक्रम अधिकारी महाविद्यालय के उप प्राचार्य डा सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि पॉलिथीन सम्पूर्ण पर्यावरण के लिए खतरनाक है।पॉलीथिन मिट्टी में गलता नही है ।जलाने पर जहरीली गैस छोड़ता है। और जल के सम्पर्क में आने पर कैंसर जनित पदार्थ छोड़ता है।प्रत्येक मनुष्य को अपने बहुमूल्य जीवन को बचाने के लिए प्लास्टिक का उपयोग बन्द कर देना चाहिए।
    इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्वयं सेवक व सेविकाएं उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728