Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया भव्य स्वागत



    गोला गोरखपुर बांसगांव संदेश
    छठ महापर्व के अवसर पर नगर पंचायत गोला में पहुंचे कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर  भव्य स्वागत किया। बताते चले कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री खाबरी नगर पंचायत बेवरी चौराहे पर डॉ भीम राव अम्बेडकर व भगवान बुद्ध के चित्र पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर श्री खाबरी ने छठ पर्व पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें इस क्षेत्र में पहुंचने पर  स्नेह मिला उसी प्रकार पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आगामी चुनाव को मद्देनजर रखते हुए संगठित होकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ मिश्रा जिला महासचिव सुनील तिवारी मछुआ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विक्रान्त साहनी नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र दास गणेश मिश्रा पीर मुहम्मद अनूप श्रवण यादव राजकुमार कन्नौजिया अविनाश तिवारी सुराली प्रसाद गुलाब चंद कन्हैया राजभर प्रेम सागर मुराली प्रसाद सहित अधिक संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने किया  भव्य स्वागत किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728