Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सहारा पीड़ितों का भुगतान नहीं तो मतदान नहीं-राजनसिंह सूर्यवंशी-राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी

    *सहारा पीड़ितों का भुगतान नहीं तो मतदान नहीं-राजनसिंह सूर्यवंशी-राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी*

     कुशीनगर।
    सहारा में धन जमा करने वाले सहारा पीडित जिनके धन की आज तक वापसी नहीं हुई है उनको उनका धन वापस दिलाने के लिए भारतीय अपना समाज पार्टी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी के नेतृत्व में विराट जन आन्दोलन अभियान आरम्भ कर दिया है।
    उक्त उद्‌गार विजयपुर बाजार,रामकोला, कुशीनगर की भूमि पर आयोजित जन आन्दोलन में बतौर मुख्य अतिथि राजनसिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी ने व्यक्त करते हुए कहा कि सहारा में जमा धन बेसहारा और बेजुबान गरीब जनता का धन है जिसे सहारा श्री को हर हाल में वापस करना  होगा।
     समारोह की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला प्रवक्ता रामस्वार्थ सिंह ने कहा कि गरीबों का धन हड़पने वाले धनवान सचेत हो जायें। गरीबों की आह में आवाज़ नहीं असर होता है और ये असर धनवानों की दुर्गति इसी संसार में करा देता है।
    जन आन्दोलन को प्रमुख रूप से संतोष त्रिपाठी जिलाध्यक्ष भाअसपा कुशीनगर,भानु सिंह, सत्यम सिंह युवराज सिंह आयुष सिंह राजेश गुप्ता,योगेंद्र सिंह सैथवार,रविन्द्र चौधरी, भृगुनाथ कुशवाहा, सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया।
    कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारतीय अपना समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानुसिंह ने उपस्थित पीडितो के दुःख से स्वयं को जोड़ते हुए कहा कि अब वो दिन और समय आ गया है जब इन पीडित लोगों का पैसा सहारा को हर हाल में वापस करना होगा क्योंकि पार्टी ने प्रण कर लिया है कि "जब तक पैसा वापस नहीं तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।इस अवसर पर सर्वश्री संध्या देवी, कौशिल्या देवी, मालती, अमरसेन गिरी, दयाराम सिंह छोटू, भीमसेन गिरी,भारत मद्धेशिया, अनिरुद्ध साहनी, चंदन सिंह पटेल, अमरजीत प्रजापति, नसरीददुन, राकेश निषाद,रीना शर्मा तारा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728