Header Ads

ad728
  • Breaking News

    लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर डूबते सुरज को अर्ध्य देकर की गई मंगल कामना



    गोला गोरखपुर !बांसगांव संदेश!  लोक आस्था का महापर्व छठ पुजा पर रविवार को सायंकाल अस्तलचलगामी सुरज को प्रथम अर्ध्य देकर व्रती महिलाओं ने अपने पुत्रों की मंगलकामना के साथ सुख शान्ति व लंबी उम्र का  कामना किया ।इस दौरान  गोला उपनगर के विभिन्न सरयू घाटों और क्षेत्र के ताल पोखरो पर श्रद्धालुओं का भारी भीड़ भाड़ रहीं।श्रद्धा एवं भक्ति के साथ महिलाएं सूर्योपासना के मुख्य पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर पूरा दिन निराजल व्रत रखकर सायंकाल नदी तट पर पहुंचकर पानी में खड़े होकर हाथ में पूजा की थाली में नारियल आदि पुजन सामाग्री रखकर विधि-विधान से भगवान अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना किया और प्रथम अर्ध्य देकर अपने पुत्रों की दीर्घायु जीवन व सुख शान्ति की कामना किया। व्रती महिलाएं श्रद्धा व भक्ति के साथ अपने मन्नतों के अनुसार नदी तट पर लेटते हुए भी जाती है। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए रंग-विरंगी वेदियां बनायी गयी थी। जहाँ पहुँच कर पुजा अर्चना की।महापर्व छठ पुजा पर लोगों में श्रद्धा भरा उत्साह रहा।सोमवार को उगते भगवान सुर्य को अर्ध्य देकर व्रत का समापन करेगी। क्षेत्र के उपनगर गोला के पक्का घाट बरदसिया घाट बेवरी के श्याम घाट बिसरा घाट बारानगर घाट रामामऊ तुर्कवलिया मेहड़ा  रानीपुर ककरही भर्रोह देवलापार बाड़ी बड़ैला सेमरी चौकड़ी कौवाडील सुरदापार बाहपुर पड़ौली  पटौहां तरैना नाला पहाड़पुर पोखरा कोहरा बुजुर्ग पोखरा डाड़ी बाजार मदरहा कुशभौना आदि नदी घाटों तालाब पोखरों पर पहुंचकर व्रती महिलाओं ने अपने महापर्व छठ पूजा को विधि विधान से पूजा अर्चन किया।छठ महापर्व पर नगर पंचायत गोला की चेयरमैन लालती देवी व अधिशासी अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा घाटो पर साफ सफाई पथ प्रकाश  और नाव की व्यवस्था सुदृढ़ रखा और आने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए नदी तट पर बैरिकेटिंग घाटो के किनारे उबड़ खाबड़ क्षेत्र को भी शुद्ध कराया गया। रास्तों पर अगल-बगल चूने द्वारा मार्किंग कराया गया जिससे श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।नगर पंचायत द्वारा समाहित गांवो में भी पर्व को मद्देनजर रखते हुए सुदृढ़ व्यवस्था की गई थी।छठ महापर्व पर शत्रुघ्न कसौधन  दिलीप कुमार उमर अशोक कुमार वर्मा इंद्र बहादुर वर्मा  मुराली प्रसाद  गिरधारी लाल स्वर्णकार मनोज कुमार उमर वैश्य सभासद इमरान अंसारी सुदर्शन कसौधन डॉ देवानंद रजक बबलू सोनकर वीरेंद्र गुप्ता राजाराम जायसवाल मुन्ना दुबे राजकुमार प्रजापति  गुड्डू राय निशीथ राय दीपक राय विक्रांत साहनी पप्पू रावत संजय मद्धेशिया रिंकू चौधरी सहित अधिक संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728