Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर हुई बैठक

    गोरखपुरनगर पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा केंद्रीय कार्यालय पर हुई बैठक सहजनवां। गोरखपुर बांसगांव सन्देश।नगर निकाय चुनाव की तैयारियो को लेकर सहजनवां नगर पंचायत व नव सृजित नगर पंचायत घघसरा के चुनाव तैयारी की बैठक भाजपा केंद्रीय कार्यालय सहजनवां पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट जाये।कार्यकर्ता अपने अपने बूथ को मजबूत करते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाए। विधायक प्रदीप शुक्ला ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ता एक एक बूथ पर लोगो से भाजपा सरकार जनकल्याण नीतियों को बतावे। बैठक में नगर प्रभारी नित्यानंद मिश्र, मंडल प्रभारी विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शुक्ला, शिवचरण प्रसाद, राजेश त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह, अशोक मिश्र, विजय मिश्र ,सूर्यनाथ विश्वकर्मा ,विशंभर शर्मा ,विनय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728