Header Ads

ad728
  • Breaking News

    19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन

    *19-20 नवम्बर को अयोध्या में होगा जन रामायण काव्यार्चन
    *

    जन रामायण महाकाव्य में शामिल होंगे सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय एवम लेखिका एवम रचनाकार सरिता सिंह
    पद्मश्री मालिनी अवस्थी होंगी आकर्षण की केंद्र
    गोरखपुर
    अंतरराष्ट्रीय साहित्य-कला संस्कृति संगम साहित्योदय के बैनर तले अयोध्या में आगामी 19-20 नवम्बर को श्री राम लला अंतरराष्ट्रीय साहित्योत्सव  जन रामायण काव्यार्चन का आयोजन किया जाएगा।आयोजन की पूर्व संध्या पर सभी रचनाकार राम की पैड़ी में दीपदान कर आयोजन की सफलता और जन कल्याण हेतु कामना करेंगे। अयोध्या के जानकी महल में आयोजित जन रामायण उत्सव में दुनियाभर के कवि,लेखक, साहित्यकार और कलाकारों का विशाल जमावड़ा लगेगा इस मौके पर विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को साहित्योदय रामरत्न सम्मान दिया जाएगा।आयोजन की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉ बुद्धिनाथ मिश्र करेंगे। इस भव्य  आयोजन की मुख्य आकर्षण पद्मश्री मालिनी अवस्थी और प्रख्यात टीवी कलाकार विजया भारती होंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और स्थानीय विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और राजघराने से वरिष्ठ साहित्यकार यतींद्र मिश्र,गोरखपुर से धराधाम इंटरनेशनल के प्रमुख सौहार्द शिरोमणि ऑनरेरी प्रोफेसर डॉ. सौरभ पाण्डेय  कवयित्री /रचनाकार सरिता सिंह गोरखपुर आदि को आमंत्रित किया गया है।
       साहित्योदय के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि जन रामायण स्वयं में एक अनूठा साझा महाकाव्य है जिसमें विश्व के 121 रचनाकारों ने मिलकर सहज, सरल और सरस जनभाषा में लिखा है। इसको लेकर गत वर्ष 5-6 दिसम्बर  को जन रामायण पर साढ़े 26 घण्टे का ऑनलाइन कवि सम्मेलन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुका है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728