Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आईटीएम गिडा में 25 नवंबर को 3:00 से कामदेव जागृति अभियान का होगा आयोजन

    आईटीएम गिड़ा में 25 नवंबर को 3:00 कामधेनु जागृति अभियान का होगा आयोजन सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर मे 25 नवंबर 2022 को 3:00 बजे संस्थान कैंपस मे इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट गीडा गोरखपुर, इंडो यूरोपियन चैम्बर ऑफ स्माल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (आईईसीएसएमई) के कामधेनु चेयर एवं योगा कन्फेडरशन ऑफ इंडिया जो कि योग विद्या जागृत अभियान का एक अंग हैं, के संयुक्त तत्वाधान मे अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर 15वे राष्ट्रीय महिला उतकृष्टता पुरस्कार 2022 का आयोजन किया जायेगा |

    जिसमे अलग अलग क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जायेगा | यह पुरस्कार तीन अलग -अलग श्रेणियों मे दिया जायेगा जिसमे पहला नवशक्ति पुरस्कार (आयु वर्ग :20-40 वर्ष ), दूसरा शक्ति एचीवमेंट पुरस्कार (आयु वर्ग :40-60 वर्ष ), तीसरा शक्ति लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार (आयु वर्ग :60 वर्ष से ऊपर ) हैं | इस अवसर पर संस्थान के हज़ारों नवप्रवेशित छात्र -छात्राओं के साथ अन्य वर्ष के छात्रों के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के ऊपर आधारित एक वृहद् प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा |उक्त जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ एन के सिंह के द्वारा दिया गया |

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728