Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भूमि विवाद के दौरान सगे भाइयों में मारपीट 5 घायल

    भूमि विवाद के दौरान सगे भाइयों में मारपीट पांच घायल सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश ।- गीडा थाना क्षेत्र के कुरमौल गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर सगे भाइयों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनो पक्षो की तरफ से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने दोनो पक्षो की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र कुरमौल गांव निवासी उत्तम यादव और गौतम यादव दोनो सगे भाई है। दजनो अलग अलग रहते है। 


    रविवार को दिन में 10 बजे के करीब जमीनी विवाद को लेकर दोनो सगे भाइयों के परिजन आपस मे भीड़ गये। और जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से उत्तम यादव पुत्र भागीरथी यादव 45 वर्ष,अमरावती पत्नी उत्तम यादव 42 वर्ष दूसरे पक्ष से गौतम यादव पुत्र भागीरथी यादव 40 वर्ष खुशी यादव पत्नी गौतम यादव 38 वर्ष, कुसुम यादव पुत्री गौतम यादव 17 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिज़ ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पिपरौली भेजा जहां हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिज़ ने दोनो पक्षो की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। वही सहजनवा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद मलूउर में रविवार को अपराह्न 2 बजे हगीज फेकने को लेकर पड़ोस के मनबढो में युवती पर लाठी डंडों से पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता पूनम देवी पत्नी हरिश्चंद की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728