नगर पंचायत के अधिकतर सीटों पर बसपा की दर्ज होगी जीत
नगर पंचायत के अधिकतर सीटों पर बसपा की दर्ज होगी जीत-हरिप्रकाश निषाद
बसपा के मंडल प्रभारी हरि प्रकाश निषाद ने अधिकतम सीटें जीतने का किया दावा
सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। नवसृजित नगर पंचायत घघसरा में बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा चुनावी रणनीति सफल बनाने के साथ अधिकतम सीट दर्ज करने का संकल्प लिया।
पिछले वर्ष से ही नवसृजित नगर पंचायत घघसरा में चेयरमैन प्रत्याशी से लेकर सभासद प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत के लिए प्रयासरत हैं। हर पार्टी के लोग पार्टियों से टिकट पाने का प्रयास कर रहे हैं। टिकट पाने के लिए हर प्रत्याशी जी तोड़ प्रयास कर रहा है। इस परिपेक्ष में 16 नवंबर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी द्वारा घघसरा में अपनी पार्टी के प्रत्याशी को सफल बनाने के लिए एक चुनावी बैठक किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए बसपा के मंडल प्रभारी हरि प्रकाश निषाद ने कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में कार्यकर्ता लगन और मेहनत से प्रत्याशी को जिताने का प्रयास करें,जिससे भविष्य में आप सभी कार्यकर्ताओं को उचित लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालक विजय कुमार ने किया। कार्यक्रम अशोक कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में विशिष्ट अतिथि परमेश्वर उर्फ छोटू सहारा, कन्हैया निषाद, राम शब्द निषाद,भजुराम भास्कर, ऋषि कपूर, संतोष कुमार सिंह उर्फ बब्बू, विकास राज, शिवानंद पांडे, गणेश प्रसाद,राम किशुन, रामकेश निषाद, राम गति प्रसाद ,विचित्र मणि त्रिपाठी, रामकिशन भारती ,प्रेमचंद गौंड़, अमन राज, राम अवध, आकाश पांडे ,विमल कांत, अरविंद त्रिपाठी, चंद्र प्रसाद शर्मा, मुकेश साहनी, अरविंद भारती, अजय प्रधान ,पन्ने लाल गुप्ता, सिंकू,अजय सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...