ससुरा और सालों ने दामाद की जमकर की पिटाई मुकदमा दर्ज
ससुर और सालों ने दामाद की जमकर की पिटाई, मुकदमा दर्ज
सहजनवा / गोरखपुर बांसगांव सन्देश।हरपुर बुदहट थानां क्षेत्र के कटसहरा में बेटी के ससुराल आये पिता और भाइयों ने मिलकर बुधवार रात्रि में दामाद की डंडे और सब्बल से जमकर पिटाई की जिससे दामाद बुरी तरह घायल हो गया, पुलिस ने इस मामले में कटसहरा निवासी दामाद की तहरीर पर सालो और ससुर पर केस दर्ज किया है।
बताते चले कि कटसहरा निवासी शाहआलम पुत्र अब्दुल अजीज की शादी वर्ष 2021 में बस्ती जिले के लालगंज थाने के बढोनी गाव में मो शकील की लड़की खुशबुनिशा से हुआ है। पुलिस के अनुसार मो. शकील अपने लड़को के साथ गुरुवार को अपनी बेटी को विदा कराने आये थे, किसी बात को लेकर ससुर और दामाद (शाहआलम) से बात विवाद हो गया इतने में दामाद के घर रखे डंडे और शब्बल से ही शकील और उसके बेटों ने अपने दामाद को पिट दिया,इससे पहले भी कई बार दोनो पक्षो में बात विवाद हुआ है। शाहआलम का यह भी आरोप है कि मेरे ससुर मेरी पत्नी को साथ ले गए साथ मे मेरी पत्नी जेवरात और घर पर रखे पैसे भी ले गयी है। हरपुर बुदहट पुलिस ने शाह आलम की तहरीर पर बस्ती जिले के लालगंज थाने के बढोनी निवासी ससुर मो शकील,उसके लड़के रजीउल्लाह,मुस्तफा पर मारपीट का केस दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...