Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे किसान- विनय कुमार सिंह


    नगर पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएंगे किसान- विनय कुमार सिंह

     किसान मोर्चा कार्यकर्ता नगर पंचायत चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका- धर्मेंद्र सिंह पालीवाल

    गोरखपुर। नगर पंचायत मुंडेरा बाजार मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन मंगल विवाह भवन मुंडेरा बाजार में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सिंह पालीवाल रहे। नेताद्वय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने वार्ड में 11 सदस्य कमेटी बनाकर नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि 4 दिसंबर को होने वाले नगर पंचायतों के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में अपने अपने वार्ड से अधिक से अधिक संख्या में महंत दिग्विजय नाथ पार्क नौका विहार पहुंचे और कार्यक्रम को सफल बनाएं । कार्यक्रम में जिला मंत्री ओमप्रकाश धर द्विवेदी किसान मोर्चा जिलामंत्री मंडल अध्यक्षों मे योगेंद्र जायसवाल, विनोद शर्मा, सुग्रीव तिवारी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजन पाण्डेय, अनूप जायसवाल, अवधेश जायसवाल, मिहिर जायसवाल, सन्नी जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनय कुमार, संतोष मोदनवाल, गणेश वर्मा, सतिराम निषाद, अखिलेश सिंह, बजरंगी, शिवाकांत, सूरज जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728