Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

    भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने की नौसड़ में कार्यकारिणी की बैठक। सहजनवां गोरखपुर बांसगांव सन्देश।तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के गीडा थाना क्षेत्र में स्थित नौसड़ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक लोक शक्ति पार्टी ने कार्यकारिणी की एक बैठक की बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित हुए। 


    बैठक में हर तरह के विचार विमर्श किए गए , पदाधिकारीयों द्वारा सुझाव मिला कि सभी लोग प्रयत्न करके अपनी संख्या बढ़ाने का काम करें। इस विषय पर एक विशाल चर्चा हुई कार्यकारिणी के संरक्षक श्री मुन्ना पांडे जी ने कहा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति पार्टी गरीबों मजलुमो असहायो को न्याय दिलाने की यूनियन, और यूनियन का मुख्य उद्देश्य है। जयप्रकाश तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष सहजनवां‌ ने कहा हमारा उद्देश्य सब लोगों को एकजुट होकर कार्य करना, और अपनी संख्या बल को बढ़ाने पर बिशेष ध्यान देना है।इस बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक श्री मुन्ना पांडे जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वराज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, पूर्वांचल उपाध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी अवध राज मौर्य, मंडल अध्यक्ष बेचन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राम नैन सिंह, महिला मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष वंदना दुबे, मंडल सचिव दयाराम शर्मा, तहसील अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश चरगावां, ब्लॉक प्रभारी लाल बिहारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, कृष्ण मणी मिश्रा,अमित कुमार यादव सहित अन्य सदस्य गण तथा पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728