Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खनन विभाग ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा किया सीज

    *खनन विभाग ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा सीज* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।- सहजनवा तहसील क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा मौन रहने पर बीती रात खनन विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। और मिट्टी लदा दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ कर पुलिस को सौप दिया। और सीज करने का निर्देश दिया। 


    बीती रात खनन विभाग को जानकारी मिली कि सहजनवा तहसील क्षेत्र के बड़गहन के पास अवैध खनन हो रहा है। जानकारी मिलते ही खनन विभाग की टीम बड़गहन गांव पहुच गयी। तो देखा कि मिट्टी लदा दो ट्रैक्टर ट्राली जा रहे है। जिसके रोककर कागजात मांगा गया। तो चालक कोई कागजात नही दिखा सका। और गीडा पुलिस बुलाकर ट्रैक्टर ट्राली को सौप कर सीज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने दोनो ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर दिया। इस बाबत खनन अधिकारी मनोज कश्यप ने कहा कि अवैध खनन करते हुए दोट्रेक्टर ट्राली पकड़ा गया है। तथा पुलिस को सीज करने का निर्देश दिया गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728