Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पेड़ की डाल काटने से मना करने पर दबंगों ने पीटा मुकदमा दर्ज

    *पेड़ की डाल काटने से मना करने पर मनबढ़ो ने पीटा मुकदमा दर्ज* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेउसा में पेड़ की डाल काटने से मना करने पर गांव के मनबढो ने पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार मनबढो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार सन्तोष दुबे पुत्र राममिलन दुबे निवासी भेउसा को गांव के मनबढो ने पेड़ की डाल काटने के लिए दबाव बना रहे थे। तो पीड़ित ने काटने से मना कर दिया। 


    तो मनबढो ने उसे गाली गलौज देते हुए लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर विनय दुबे,अशोक दुबे,संजय दुबे,जशोदरा देवी के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विज्ञानकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728