Header Ads

ad728
  • Breaking News

    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में यूपीएस विश्वनाथपुर की छात्रा प्रथम

    राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में विश्वनाथपुर की संजना के मॉडल को मिला प्रथम स्थान

    ब्रह्मपुर गोरखपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2022 23 का जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला तारामंडल में किया गया।जिसमें जनपद के सभी 21 ब्लॉक से चयनित 109 परिषदीय स्कूल के बच्चे और विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्रों के द्वारा विज्ञान के विभिन्न सिद्धान्तों पर आधारित नवाचार और मॉडलों की प्रस्तुति की गई। 





    इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित सेवा में प्रधानाचार्य विज्ञान विशेषज्ञ बृजेश दीक्षित के द्वारा विज्ञान के विभिन्न अवधारणाओं पर आधारित टीएलएम और मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसे बच्चों और शिक्षकों के द्वारा बहुत ही रुचि पूर्वक देखकर सराहा गया। इस प्रदर्शनी में सैटेलाइट, मानव शरीर तंत्र , ऊर्जा रूपांतरण , हैड्रोलिक लिफ्ट, 3D होलोग्राम आदि पर मॉडल लगाए गए थे। चयनित प्रतिभागियों में प्रथम स्थान संजना यूपीएस विश्वनाथपुर ब्रह्मपुर, द्वितीय स्थान अमन मौर्या कंपोजिट विद्यालय आमबाग बनटंगिया, तृतीय स्थान शुभम पाल कंपोजिट यूपीएस विद्यालय तिनकोनिया नंबर 2 चरगांवा, चतुर्थ स्थान आलोक शर्मा कंपोजिट यूपीएस कुंडा पाली, पंचम स्थान खुशी विश्वकर्मा कंपोजिट विद्यालय गहिरा खोराबार, छठवां स्थान विशाल प्रजापति
    कंपोजिट विद्यालय देवीपुर चरगांवा, सप्तम स्थान संग्राम कुमार कंपोजिट यूपीएस विद्यालय स्वीटन, अष्टम स्थान आलोक यूपीएस कुचैटा बांसगांव, नवम स्थान प्रिज्म कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवपुर सरदारनगर व दशम स्थान शिवांगी पांडेय यूपीएस डोहरिया बाजार ने प्राप्त किया।




    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा के द्वारा सभी बच्चों के स्टाल पर लगे माडलों का भ्रमण कर उनकी जिज्ञासा और विभिन्न प्रश्नों के उत्तर से उनका उत्साह बढ़ाया तथा उन्होंने बच्चों को इस अवसर पर यह संदेश दिया कि परिश्रम ही सफलता का एकमात्र आधार है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य जयप्रकाश ने सभी बच्चों के द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की और उन्हें इसी उत्साह और ऊर्जा से समाज में बेसिक शिक्षा विभाग के बारे में एक सकारात्मक अवधारणा विकसित करने का मंत्र दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक समग्र शिक्षा विवेक जायसवाल ने बच्चों को उनकी मौलिकता रचनात्मकता के आधार पर नवाचार और मॉडलों के निर्माण तथा उनके उपयोग तथा उनके अंदर छिपे हुए विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर कार्य करने और सीखने का सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त बच्चे को राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया जाएगा और एक्सपोज़र विजिट कराया जाएगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीर बहादुर सिंह नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बच्चों से और शिक्षकों से नए नए मॉडल और नवाचारों को बनाने तथा उन्हें विभिन्न मंचों पर स्थान देकर प्रोत्साहित और उत्साहित करने का मंत्र तथा सुझाव दिया। कार्यक्रम में जनपद के खंड शिक्षा अधिकारी , डायट प्रवक्तागण एवं विज्ञान व गणित के सभी एआरपी तथा शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका अर्चना सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, संतोष कुमार राव, प्रभात त्रिपाठी, राम मिश्रा, अरविंद कुमार ,अभिलाषा अस्थाना, प्रियंका राय, नीलेश आदि की रही।कार्यक्रम का सफल संचालन ऋक ऋचा पांडेय ने किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728