Header Ads

ad728
  • Breaking News

    संसाधनों का इस्तेमाल कराकर बाजार मुहैया कराना ही है वोकल फार लोकल:संजय

    संसाधनों का इस्तेमाल कराकर बाजार मुहैया कराना ही है वोकल फार लोकल:संजय
     गोला गोरखपुर।बासगाँव संदेश। स्थानीय संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हुनरमंद हाथों से कराकर उन्हें बाजार मुहैया कराना ही वोकल फॉर लोकल है।और इसे हस्तशिल्प तेजी से बढ़ावा दे रहा है।उक्त बातें बुधवार को बड़हलगंज के अधिशासी अधिकारी संजय गुप्ता ने उपनगर के एक मैरेज हाल में नेहरू सशक्तिकरण केंद्र गोरखपुर द्वारा आयोजित एक दिवसीय हस्तशिल्प व हथकरघा उद्योग वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कही। श्री गुप्ता ने कहा कि कुटीर और ग्रामोद्योग ग्रामीण अंचल में रोजगार के अवसरों के सृजन का महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

     इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने के साथ ही समाज में नए आयाम को हासिल कर रहीं है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता महेश उमर व स्वतंत्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और हस्तशिल्प विकास निगम स्थानीय शिल्प एवं कला का संरक्षण-संवर्धन का काम कर रहे हैं। 


    संसाधनों का इस्तेमाल कराकर बाजार मुहैया कराना ही है वोकल फार लोकल:संजय


    इस दौरान हस्तशिल्प संवर्धन अधिकारी रामजी त्रिपाठी ने वर्क शॉप में आई सैकड़ों महिलाओं को हस्त शिल्प के बारीकियों के साथ ही सरकार के योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीकांत सोनी अशोक त्रिपाठी राजकुमार भारती ने भी संबोधित किया। इस दौरान मानस मणि त्रिपाठी दीपक शर्मा अभिषेक चतुर्वेदी उपेंद्र तिवारी शिवेंद्र परवीन निकहत विनीता नगमा प्रतिभा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728