Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गाजे बाजे के साथ निकली श्री राम यज्ञ की कलश यात्रा

    गाजे-बाजे के साथ निकली श्री राम यज्ञ की कलश यात्रा सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश। 

    घघसरा नगर पंचायत के ग्राम पनिका में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ की भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जो सजनापार ,हासपाटी ,डुमरी, घघसरा,कुसम्हा खुर्द,ढेलहा,नचनी होते हुए धर्म स्थान ग्राम इटर के आमी नदी से जल भर कर पुनः कलश यात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंची। यात्रा में स्त्री -पुरुष बालक -वृद्ध सभी लोग मौजूद थे। यज्ञ आचार्य पंडित विनय कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान राम भारतवर्ष की आत्मा है,राम के बगैर देश की कल्पना नहीं की जा सकती। राम केवल एक महापुरुष का नाम नहीं है- दुनिया मानवता, प्रेम, सत्कार, दया परोपकार का नाम ही राम है। यज्ञ आयोजन कर्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि- नौ दिनों का यज्ञ कार्यक्रम है । प्रवचन का काम आचार्य संतोष शुक्ला के द्वारा, दोपहर 1से 5बजे तक होना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रवचन और रात में 7बजे से 1 बजे तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।। आचार्य विनय जी महाराज,प्रभाकर दूबे,प्रधान पूजा पाण्डेय, परमेश्वर चौधरी,विश्वदेव पाण्डेय,भागीरथी चौधरी,दुर्गेश पाण्डेय, विनोद कुमार पाण्डेय भोरई बाबा, छोटेपाण्डेय, विद्यानंद ,यशपाल राव,उर्मिला देवी, शकुंतला देवी,मुन्नी,आरती ,शीला सहित कई लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728