चोरी की बाइक पर नंबर प्लेट चेंज कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
नंबर प्लेट चेंज कर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
ब्रह्मपुर गोरखपुर। बाँसगाँव सन्देश। झंगहा पुलिस ने चोरी की बाइक पर धोखा देने के लिए दूसरे दो पहिया गाड़ी का नंबर अपने नंबर प्लेट पर लिखवा कर चला रहे धोखाधड़ी के एक आरोपी को शुक्रवार को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान झंगहा थानाक्षेत्र के गईयापार केवटान टोला निवासी रविंद्र नाथ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार की देर शाम को एसआई आलोक कुमार राय, शुभम श्रीवास्तव, कांस्टेबल महेंद्र तिवारी व मनोज यादव ने उसे बोहाबार से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने शुक्रवार को उसके खिलाफ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। आरोप है कि चोरी की बाइक पर धोखा देने के लिए दूसरे दो पहिया गाड़ी का नंबर अपने नंबर प्लेट पर लिखवा कर चला रहा था।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...