Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नगर निकाय चुनाव का पहिया घुमा, 48 जनपदो के वार्डों का आरक्षण जारी



    *नगर निकाय चुनाव का पहिया घुमा, 48 जनपदो के वार्डों का आरक्षण जारी*


    *बचे जनपदों की सूची आज रात तक जारी होने की संभावना*

    नगर विकास विभाग से प्रदेश के 48 जनपदों के निकायों केे वार्डों का आरक्षण जारी किये जाने की सूचना मिलने के बाद सीएम सिटी में अटकलों का दौर तेज़ हो गया है। गोरखपुर नगर निगम के नामचीन पार्षदों की सीटों का आरक्षण क्या होगा लोग यही कयास लगा रहे हैं।
    सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक आज 48 जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण जारी किया गया है। शेष जनपदों के निकायों के वार्डों का आरक्षण भी जल्द ही जारी कर दिया जायेगा। कहा जा रहा है कि बचे जनपदों की सूची आज रात तक जारी होने की संभावना है।
    जिन जनपदों के निकायों के लिए वार्डों का आरक्षण जारी किये जाने की बात कही जा रही है, उनमें शाहजहांपुर, अमरोहा, अमेठी, अयोध्या, अलीगढ़, उन्नाव, एटा, औरैया, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कौशाम्बी, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, गौतमबुद्धनगर, चन्दौली, चित्रकूट, जालौन, जौनपुर, देवरिया, पीलीभीत, प्रतापगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं, बरेली, बलरामपुर, बस्ती, बहराइच, बांदा, बागपत, बाराबंकी, भदोहीं, महाराजगंज, महोबा, रायबरेली, लखनऊ, लखीमपुरखीरी, वाराणसी, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, संभल, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, सोनभद्र, हमीरपुर, हाथरस एवं हापुड़ शामिल हैं।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728