Header Ads

ad728
  • Breaking News

    नीरज एवं गोपाल की एक करोड़ की संपत्ति किया गया कुर्क

    नीरज एंव गोपाल की एक करोड़ की संपति किया गया कुर्क* सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।।जिलाधिकारी गोरखपुर की सुकृति पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के निर्देश पर सहजनवा व पीपीगंज थाना के कुख्यात अपराधी गोपाल यादव व नीरज यादव की ग्राम भिटहा की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि इन दोनों शातिर अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थाना अंतर्गत पांच पांच से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था जिलाधिकारी महोदय के सुकृति के बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में इन दोनों शातिर अपराधियों की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई। आज सोमवार को गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अभियुक्त गोपाल यादव व नीरज यादव उपरोक्त की ग्राम भिटहा थाना सहजनवा मे स्थित 1. एक मंजिला दो मकान, 2. ग्राम भिटहा के खाता सं0 30,97,207,66,91,86,170,123,217 में भूमि व मकान जिसकी बाजार मे कुल कीमत लगभग एक करोड़ रूपये सम्पत्ति को तहसीलदार सहजनवा, 


    प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज, थानाध्यक्ष पीपीगंज व थानाध्यक्ष सहजनवा की उपस्थिति में जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश वाद सं0 4362/2022 व 4363/2022 के अनुपालन के क्रम में थाना पीपीगंज पर पंजीकृत मु0अ0स0 346/22 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के अभियुक्तगण 1. गोपाल उर्फ रामगोपाल यादव पुत्र स्व0 महेश यादव निवासी ग्राम भिटाहां थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर व 2. नीरज यादव पुत्र स्व0 पंचदेव यादव निवासी भिटहा थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर की गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अभियुक्त गोपाल यादव व नीरज यादव उपरोक्त की ग्राम भिटहा थाना सहजनवा मे स्थित 1. एक मंजिला दो मकान, 2. ग्राम भिटहा के खाता सं0 30,97,207,66,91,86,170,123,217 में भूमि व मकान जिसकी बाजार मे कुल कीमत लगभग एक करोड़ रूपये सम्पत्ति को तहसीलदार सहजनवा, प्रभारी निरीक्षक कैम्पियरगंज, थानाध्यक्ष पीपीगंज व थानाध्यक्ष सहजनवा की उपस्थिति में जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी । ग्राम भिटहा थाना सहजनवा में एक मंजिला दो मकान ग्राम भिटहा के खाता सं0 30,97,207, 166,91,86,170,123,217 में जमीन कुल कीमत लगभग 01 करोड़ रूपए की अवैध सम्पत्ति जप्त किया गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728