Header Ads

ad728
  • Breaking News

    फरेंदा विधायक के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा सहजनवा में पहुचीं

    फरेंदा विधायक के नेतृत्व में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा सहजनवा पहुँची सहजनवा / गोरखपुर बांसगांव सन्देश।प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत फरेंदा विधायक एवं प्रांतीय अध्यक्ष विरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 9 दिसंबर को कुशीनगर होते हुए देवरिया,मउ, आजमगढ़, बलिया, बनारस, महाराजगंज, बस्ती, से गोरखपुर पहुंच कर टाउनहॉल गांधी प्रतीमा पर माल्यार्पण कर के बाईं रोड सोमवार शाम पांच बजे सहजनवा पहुंची। चौराहे पर यात्रा में चल रहे लोगों का सभी कांग्रेस जन का स्वागत किया गया। 


    उसके बाद विधायक विरेन्द्र चौधरी ने कहा कि यह यात्रा हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने पुरे देश में 3500 किमी यात्रा चल कर आम जन मानस को भाई चारे का सन्देश दे रहे हैं और अपार जनसमर्थन मिल रहा है। चौधरी जी ने कहा कि आम जनता पैट्रोल डीजल,रसोई गैस , रोजगार, एवं खाद्य वस्तुएं आसमान छू रही है। किसान के अनाज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। बच्चों की पढ़ाई की फीस बहुत ज्यादा हो गई है। यात्रा का समापन सहजनवा ब्लाक अध्यक्ष गब्बू लाल ‌प्रजापति ने किया। उसके बाद यात्रा संतकबीरनगर के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के प्रभारी सत्य नारायण पटेल, विश्व विजय सिंह, त्रिभुवन नरायन मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सैयद जमाल अहमद, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान,वरिष्ठ नेता श्रवण पांडेय, मनोज यादव, संजय चौबे, बद्रीनाथ शुक्ला, सत्यप्रकाश मिश्र, तौकीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, पन्ने लाल, शकुंतला आर्या, रामसकल पासवान, सुनील पांडेय, मणिशंकर, नरसिंह नरायन, सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728