बैंक से फ्रॉड करने वाले फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने कुर्की का लगाया चप्पा
बैंक से फ्रॉड करने वाले फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने कुर्की का लगाया चस्पा
सहजनवा/ गोरखपुर बांसगांव सन्देश।। सहजनवां पुलिस ने जालसाजी कर बैंक आफ बड़ौदा पाली से जालसाजी कर ट्रैक्टर खरीद कर फरार चल रहे जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए 82 की कार्रवाई किया। तथा अभियुक्तों के घर पर जाकर डुग्गी मुनादी कराते हुए नोटिस चस्पा किया। और हिदायत दी कि एक माह के अंदर न्यायालय में हाजिर हो जाय। नहीं तो घर की कुर्की कर दी जायेगी।
वृहस्पतिवार को चौकी इंचार्ज घघसरा उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम जालसाज प्रभावती देवी पत्नी पुरुषोत्तम निषाद,अमरजीत पुत्र पुरुषोत्तम निषाद निवासी वार्ड 6 बोकटा डिहवा थाना गीडा इन लोगो ने बैंक ऑफ बड़ौदा पाली से 5.40 लाख की जालसाजी कर ट्रैक्टर खरीदा गया था। राजू पुत्र रामचन्द्र निवासी डोहरिया थाना सहजनवा व मथुरा पुत्र मुरारी,कल्पाती पत्नी मथुरा निवासी अमटौरा थाना गीडा ने बैंक आफ बड़ौदा से 5.14 लाख का जालसाजी कर ट्रैक्टर खरीद कर फरार चल रहे है। जो न्यायालय से फरार चल रहे है। पुलिज़ ने 82 की कार्रवाई कराते हुए अभियुक्तों के घर पर जाकर डुग्गी मुनादी कराई तथा कुर्की की नोटिस चस्पा कर हिदायत दिया कि एक माह के अंदर न्यायालय में हाजिर हो जाय।
कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...