Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेवानिवृत्त केन्द्रीय पुलिस बल के कार्मिकों के कल्याण हेतु बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


    *सेवानिवृत्त केन्द्रीय पुलिस बल के कार्मिकों के कल्याण हेतु बैठक संपन्न, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


     गोरखपुर। क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के उप महानिरीक्षक श्री राजीव राणा, ज़िला कल्याण अधिकारी,  गोरखपुर की अध्यक्षता में जिला गोरखपुर से सम्बद्ध सेवानिवृत्त केन्द्रीय पुलिस बल के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के कल्याण हेतु त्रैमासिक वार्ब सम्मलेन का आयोजन एस.एस.बी कैंपस में किया गया। 
    इस बैठक में RTC गोरखपुर के उप महानिरीक्षक श्री रजनीश लाम्बा, संयुक्त अस्पताल, गोरखपुर के चिकित्साधिकारी डॉक्टर रूमा अरोरा, श्री जय प्रकाश, द्वितीय कमान अधिकारी, श्री गजेन्द्र सिंह, क्षेत्रक गोरखपुर से उपस्थित रहे।

    इस बैठक में सेवानिवृत्त सदस्यों ने उप महानिरीक्षक (जिला कल्याण अधिकारी) महोदय के सामने विभिन्न प्रकार के मुद्दे उठाये गए जैसे :-
    सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एवं उनके परिवार के निर्भर सदस्यों का भी आयुष्मान कार्ड बनना चाहिए जिससे उनके एवं उनके  परिवार का भी इलाज भी अच्छे अस्पतालों में सुचारू रूप से हो सके।
    सेवानिवृत्त कर्मचारियों के घर एवं पानी का नगर निगम से कर मुक्त होना चाहिए |
    सेवानिविरित्त कर्मचारियों के किसी भी प्रकार के मामलो को जिला प्रशासन के द्वारा त्वरित करवाई कर प्राथमिकता के आधार पर निष्तारण किया जाये।

    और भी विभिन्न प्रकार के मुद्दे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के द्वारा  जिला कल्याण अधिकारी महोदय  के समक्ष उठाये गये, जिनके यथोचित निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
    साथ ही केंद्र सरकार द्वारा सेवानिवृत्त कार्मिकों के कल्याण हेतु समय समय पर किए गए निर्णयों/सूचनाओं से भी अवगत कराया गया। “WARB APP” के बारे में भी जानकारी दी गई।
    तदुपरान्त महोदय ने सभी को आश्वासन दिया कि आप सभी की समस्याओं को आपके सेवानिवृत यूनिट और बल मुख्यालय को अवगत कराकर उचित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा I 
    इस बैठक में मुख्य रूप से सेवानिवृत कमांडेंट एस.के. मिश्र (CISF), सेवानिवृत सहायक कमांडेंट राजदेव प्रसाद (BSF), एल.आर. सिंह (CISF) तथा सेवानिवृत ए.ओ एस.के तिवारी (SSB), एवं अन्य सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित थे I

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728