सीआरपीएफ जवानों ने गांव में मचाया तांडव
सीआरपीएफ जवानों ने गांव में मचाया तांडव उखाड़ा पिलर
मृतक सीआरपीएफ जवान के पक्ष में जुटे थे जवान
सहजनवा गोरखपुर-बांसगांव सन्देश।सहजनवा थाना क्षेत्र के डोमहरमाफी गांव में एक विवादित भूमि पर पहुच कर सीआरपीएफ जवानों ने खूब तांडव मचाया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आधा दर्जन सीआरपीएफ जवानों को उड़ा कर थाने पर लायी। वही पीड़ित ने 12 नामजद तथा आधा दर्जन से अधिक सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से सहजनवा थाना क्षेत्र के योगेंद्र सिंह पुत्र स्व रामरेखा सिंह निवासी डोमहर माफी जिनका गाटा संख्या 141 के अपने हिस्से की भूमि पिलर लगा रखा है। इसी के सटे गांव के मृतक सीआरपीएफ जवान की भूमि है। दोनो पक्षो के बीच भूमि को लेकर विवाद भी चल रहा है। शनिवार को अपराह्न 2.30 बजे के करीब आधा दर्जन से अधिक सीआरपीएफ जवान और गांव के एक दर्जन लोग विवादित भूमि पर पहुचे और खूब तांडव मचाया। जिससे गांव में दहशत का माहौल हो गया।
विवादित भूमि में लगे पिलर को उखाड़ कर फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुची सभी जवानों को उठाकर थाने लायी। पीड़ित ने एक दर्जन नामजद तथा आधा दर्जन से अधिक सीआरपीएफ जवानों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है इस बाबत थानाध्यक्ष नितिन रधुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांग कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
thanks for comment...