Header Ads

ad728
  • Breaking News

    खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अच्छे ढ़ंग से हुआ समापन समारोह-ः ए0के0 पाल


    खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का अच्छे ढ़ंग से हुआ समापन समारोह-ः ए0के0 पाल

    15 दिवसीय मण्डल स्तरीय खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी दिनाॅक 07.01.2023 से 21.01.2023 तक चलने वाली प्रदर्शनी का समापन आज दिनॉक 21.01.2023 दिन शनिवार को प्रदर्शनी श्री विनीत कुमार सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री ए0के0 पाल एवं सहायक परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी श्री महेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथियों (श्री राज मणी वर्मा, जिला विकास अधिकारी, श्री अनिल कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, श्री प्रशान्त कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी, श्री विरेन्द्र प्रसाद, प्राचार्य, सी0एफ0सी0, कुशीनगर, श्री राजेन्द्र प्रसाद, प्राचार्य, जुबली इण्टर कालेज) को एक-एक करके सभी स्टालों का भ्रमण करवाया, जिसमें मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथियों ने प्रदर्शनी में आये हुए स्टाल धारको से उनके उत्पाद के बारे पुछा। गाँधी मंडप में लगे हुए चर्खा को मुख्य अतिथि महोदय ने अपने हाथों से चलाया। प्रदर्शनी में ‘सुनीत लोक गीत एवं बिरहा पार्टी‘ दल के नेत्री ‘श्रीमती सुनीता भारती‘ एवं साथी व ‘‘विन्ध्याचल आजाद व साथी‘‘ कलाकारों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकगीत खादी ग्रामोद्योग के योजनाओं के बारे गाकर बताया तथा साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्री अजीत उपाध्याय और साथी कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गयी। प्रदर्शनी में बिक्री के आधार पर खादी सेक्टर में प्रथम पुरस्कार खादी ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, सपहा, फाजिलनगर-कुशीनगर, द्वितीय पुरस्कार क्षेत्रीय श्री गॉधी आश्रम, गोरखपुर एवं तृतीय पुरस्कार क्षेत्रीय श्री गॉधी आश्रम, देवरिया को दिया गया इसी के साथ ग्रामोद्योगी सेक्टर में प्रथम पुरस्कार में0 जय बद्री ग्रामोद्योग, रूड़की, हरिद्वार, द्वितीय पुरस्कार प्रतिभा शास्त्री, भीटी खोरिया गोरखपुर, एवं तृतीय पुरस्कार में0 डी0डी0 फूड प्रोडक्ट, प्रतापगढ़ को दिया गया साथ ही साथ प्रदर्शनी में निःशुल्क पापकार्न मशीन का वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमें 1-सत्येन्द्र गुप्ता, कौड़ीराम 2-श्रीमती मन्जू देवी, उरूवा बाजार 3-श्रीमती विद्यावती, खजनी 4-श्रीमती गिरजा देवी, गजपुर कौड़ीराम 5-श्रीमती नीलम गुप्ता, कौड़ीराम 6-श्री दीनदयाल, भवरखास, उरूवा बाजार, 7-श्री अजीत गुप्ता, गोला 8-विनोद कुमार, बांसगांव 9-मनीश कुमार, गोला को निःशुल्क पापकार्न मशीन दिया गया। सबरंग डी0आई0डी0 ग्रुप गोरखपुर के बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा गोरखपुर के विभिन्न मिडियॉ/पत्रकार बन्धुओं को प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के उत्कृष्ठ संचालन के लिए मुख्य अतिथि ने उद्घोषक आर0जे0 नवीन पाण्डेय को मोमेन्टो व अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया।
    कार्यक्रम का संचालन रेडियो जॉकी नवीन पांडेय ने किया। प्रदर्शनी के 15 दिनों में लगभग रू0 114.60 लाख की बिक्री हुयी। 
    प्रदर्शनी के समापन समारोह में खादी बोर्ड के ओर से प्रदर्शनी समिति के सदस्य श्री महेन्द्र यादव व कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के अंत में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी/प्रदर्शनी अध्यक्ष श्री ए0के0 पाल ने सभी आंगतुकों, मिडियाकर्मी, स्टालधारकों आदि को धन्यवाद दिया।                    
                                                                      
                                       

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728